{"_id":"69b410cf43623ccab104abad","slug":"elderly-man-dies-after-being-attacked-by-a-bull-incident-captured-on-cctv-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-146065-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: सांड़ के हमले से बुजुर्ग की मौत, घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: सांड़ के हमले से बुजुर्ग की मौत, घटना सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर में सांड़ के हमले से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हादसे के बाद क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
जानकारी के अनुसार, जगजीतपुर निवासी 75 वर्षीय रामकिशन बृहस्पतिवार शाम मांगेराम की पुलिया के पास सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान पीछे से आए एक सांड़ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह सांड़ को भगाया और घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वायरल हो रहे वीडियो में बुजुर्ग सड़क किनारे खड़े दिखाई दे रहे हैं। तभी पीछे से आया सांड उन्हें टक्कर मार देता है, जिससे वे सड़क पर गिर पड़ते हैं।
घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जगजीतपुर इलाके में लंबे समय से आवारा सांड़ और मवेशियों की समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी उन्हें पकड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। कनखल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मृतक के परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। इस संबंध में परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
Trending Videos