सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   One accused arrested with 6.75 grams of smack

Haridwar News: 6.75 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
One accused arrested with 6.75 grams of smack
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में स्मैक की तस्करी करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आबिद हुसैन निवासी दादूपुर गोविंदपुर रानीपुर के कब्जे से 6.75 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
Trending Videos




पुलिस के अनुसार, मंगलवार को गैस प्लांट चौकी प्रभारी चरण सिंह चौहान टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। नहर पटरी जमालपुर खुर्द जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। शक होने पर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी आबिद हुसैन निवासी दादूपुर गोविंदपुर ने पूछताछ में बताया कि उसने यह स्मैक सलेमपुर क्षेत्र के बाहर एक टैक्सी चालक से खरीदी थी और इसे नशे के आदी लोगों को बेचने की फिराक में था। बीमारी के चलते पैसों की जरूरत के कारण वह इस अवैध धंधे में शामिल हुआ। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed