{"_id":"69de3a3c44e2e13bd50fa4d2","slug":"people-are-making-rounds-of-the-gas-agency-after-booking-haridwar-news-c-35-1-hrd1020-147453-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बुकिंग के बाद गैस एजेंसी के चक्कर लगा रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बुकिंग के बाद गैस एजेंसी के चक्कर लगा रहे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन
सप्तऋषि। बुकिंग के बाद लोग गैस एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं। लोगों ने एजेंसी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि समय से गैस सिलिंडर नहीं मिलने से दिक्कतें बढ़ रहीं हैं।
उपभोक्ता सतपाल का कहना है कि बच्चों को स्कूल जाना है और घर में गैस नहीं है। एक माह से अधिक हो गया। गैस नहीं मिल रही। गैस एजेंसी वाले पहले गैस घर पहुंचा देते थे, अब साइकिल पर चक्कर काट-काट कर थक गए हैं पर गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा है। कविता शुक्ला का कहना है कि 17 मार्च को गैस का सिलिंडर बुक करवाया था जो अभी तक नहीं मिला। कहा कि घर में लोग बीमार हैं, रोज-रोज चक्कर लगा रहे हैं। सिलेंडर नहीं मिला रहा है। 25 दिन से अधिक समय हो गया सिलेंडर नहीं मिला। दोबारा कब बुक करेंगे और कब सिलेंडर मिलेगा। मजबूरी में 600 रुपये क्विंटल लकड़ी लाकर चूल्हा जलाकर भोजन बनाना पड़ रहा है।
विद्यावती का कहना है कि 16 मार्च को गैस सिलिंडर बुक किया तो वह स्वत ही कैंसिल हो गया फिर 20 मार्च को बुक किया। वह भी कैंसिल हो गया जबकि मोबाइल में मैसेज दिखा रहा है। अब एक अप्रैल को बुक किया है। अभी तक गैस नहीं मिली। इसलिए बार-बार एजेंसी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। चंदन कुमार का कहना है कि फरवरी में गैस सिलिंडर बुक करवाया था जो अभी तक नहीं मिला है। बार-बार चक्कर काट रहे हैं कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। दीपिका गैस एजेंसी के प्रबंधक विपिन शर्मा ने बताया कि गैस आपूर्ति के लिए शनिवार को गाड़ी नहीं आई थी। सोमवार गाड़ी आई है जिनकी बुकिंग है उनको गैस सप्लाई की जा रही है।
Trending Videos