फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Woman falls victim to 1.95 lakh cyber fraud

Haridwar News: युवती से 1.95 लाख की साइबर ठगी

Sat, 01 Aug 2026 04:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sat, 01 Aug 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
Woman falls victim to 1.95 lakh cyber fraud
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र की गंगा विहार कॉलोनी, राजा गार्डन निवासी अंशिका अवस्थी से भाई के जन्मदिन के लिए ऑनलाइन हैंपर ऑर्डर करने के दौरान 1.95 लाख रुपये की साइबर ठगी हो गई। अंशिका ने 21 जुलाई को हैंपर स्टूडियो से व्हाट्सएप के जरिए 1,500 रुपये का हैंपर ऑर्डर किया था, जिसकी डिलीवरी 28 जुलाई को फिरोजाबाद में होनी थी।आरोप है कि डिलीवरी से पहले खुद को कंपनी की कर्मचारी बताने वाली श्रावरी मडाने ने दो मोबाइल नंबरों से संपर्क कर डिलीवरी चार्ज, बैंक वेरिफिकेशन, जीएसटी और अन्य शुल्क के नाम पर अलग-अलग भुगतान कराकर कुल 1.95 लाख रुपये ठग लिए। ठगी का पता चलने पर पीड़िता ने राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत साइबर पोर्टल से ट्रांसफर होने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed