{"_id":"69a022e43208b510fb03ae4f","slug":"33-players-from-various-provinces-of-the-country-participated-in-the-mountain-biking-rally-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-121999-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: माउंटेन बाइकिंग रैली में देश के कई प्रांतों के 33 खिलाड़ी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: माउंटेन बाइकिंग रैली में देश के कई प्रांतों के 33 खिलाड़ी हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 26 Feb 2026 04:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
लैंसडाैन से वाया सिसल्डी होते हुए बिलखेत तक 60 किमी की हुई माउंटेन बाइकिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
लैंसडौन। नयारघाटी एडवेंचर फेस्टिवल के तहत लैंसडाैन से वाया सिसल्डी होते हुए बिलखेत तक 60 किमी की माउंटेन बाइकिंग को लेकर क्षेत्र में उत्साह बना रहा। बाइकिंग रैली के लिए लैंसडौन समेत पूरे रूट पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध रहे। स्थानीय लोगों ने प्रतियोगियों का स्वागत किया। एसडीएम लैंसडौन शालिनी मौर्य ने फ्लैग दिखाकर रैली को रवाना किया।रैली में देश के कई प्रांतों के 33 खिलाड़ी शामिल हुए।
रैली लैंसडौन के गांधी चौक से शुरू हुई। एसडीएम ने कहा कि साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की यह पहल पर्यटन विकास व खेल प्रतिभागियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस आयोजन से लैंसडौन व आसपास, सतपुली क्षेत्र के पर्यटन विकास को विशिष्ट पहचान मिलेगी। रैली गांधी चौक लैंसडौन से डेरियाखाल, चुण्डई, पीड़ा, चमेठा, खैरासैण होते हुए करीब 60 किमी की दूरी तय कर बिलखेत पहुंची। रैली में सर्वाधिक आयु 60 वर्षीय कर्नल अनिल गुरुंग (सेवानिवृत्त) और 61 वर्षीय अरुण कुमार दोनों निवासी देहरादून भी शामिल हुए। रैली के समन्वयक गजेंद्र रमोला ने बताया कि रैली में 28 पुरुष व 5 महिला प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। पौड़ी जनपद से 5, दिल्ली व एनसीआर से 5, भोपाल से 1, कुमाऊं से 7, शेष 15 देहरादून के प्रतिभागी शामिल हुए हैं। इस मौके पर लैंसडौन होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सतीजा, होटल उद्यमी प्रशांत नेगी, सक्षम खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
Trending Videos