{"_id":"6a75bae67b5b2b9d9d0f5b56","slug":"footpath-connecting-two-villages-damaged-by-rain-kotdwar-news-c-54-1-uki1010-121531-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बारिश से दो गांवों का पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बारिश से दो गांवों का पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त
Fri, 07 Aug 2026 04:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 07 Aug 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरोला। बारिश से मोरी विकासखंड के दो सुदूरवर्ती गांवों सांवणी और सटूड़ी की आवाजाही लगभग ठप हो गई है। जखोल से इन गांवों को जोड़ने वाला एकमात्र पैदल मार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन और टूट-फूट की चपेट में आने से ग्रामीणों का संपर्क प्रभावित हो गया है। जीआईसी जखोल के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
सांवणी गांव के पूर्व प्रधान ज्ञान सिंह रावत ने उपजिलाधिकारी मुकेश रमोला को ज्ञापन सौंपकर जखोल–सांवणी–सटूड़ी पैदल मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि सांवणी और सटूड़ी गांव आज भी मोटर मार्ग सुविधा से वंचित हैं और जखोल से जुड़ने वाला यही एकमात्र पैदल मार्ग है।
पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे दोनों गांवों के लोगों का आवागमन जोखिम भरा बना है। पूर्व प्रधान ने कहा कि यदि शीघ्र मरम्मत नहीं कराई गई तो बरसात के दौरान किसी भी आपात स्थिति में गंभीर संकट पैदा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पैदल मार्ग को तत्काल खोलकर सुरक्षित बनाया जाए। संवाद