फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Former Minister Negi visits Saneh amidst growing terror caused by the leopard.

Kotdwar News: गुलदार की बढ़ती दहशत पर सनेह पहुंचे पूर्व मंत्री नेगी

Fri, 07 Aug 2026 03:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 07 Aug 2026 03:40 PM IST
विज्ञापन
Former Minister Negi visits Saneh amidst growing terror caused by the leopard.
कोटद्वार। सनेह क्षेत्र के अंतर्गत कोटड़ीढांग व सनेह क्षेत्र में गुलदार के बढ़ती दहशत के बीच पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी शुक्रवार को प्रभावित इलाके में पहुंचे। उन्होंने गत मई में गुलदार के हमले में घायल हुई रीना देवी के घर जाकर उनका हालचाल जाना और परिवार से घटना की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों, महिलाओं और बुजुर्गों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि शाम ढलते ही पूरे क्षेत्र में दहशत है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर लोग चिंतित हैं। लोगों ने बताया कि डीएफओ ने क्षेत्र का निरीक्षण कर गुलदार की गतिविधियां भी देखी लेकिन अब तक पिंजरा नहीं लगाया गया है। पूर्व मंत्री नेगी ने कहा कि यह केवल वन्यजीव का नहीं बल्कि आम जनता की सुरक्षा का गंभीर मामला है। डीएफओ और वन मंत्री से वार्ता कर प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल पिंजरे लगाने, रात्रि गश्त बढ़ाने और प्रभावी कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। वन मंत्री ने शीघ्र आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर गणेश सिंह अधिकारी, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, विनय अधिकारी, जीवन सिंह, रघुवीर सिंह, रीना अधिकारी, मंजू, राधिका, कुंती अधिकारी, पान सिंह, कांति, पिंकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed