फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The Department of Posts will issue a special cover on the birth anniversary of the braveheart Tilu Rauteli.

Kotdwar News: वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर डाक विभाग जारी करेगा विशेष आवरण

Fri, 07 Aug 2026 03:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 07 Aug 2026 03:52 PM IST
विज्ञापन
The Department of Posts will issue a special cover on the birth anniversary of the braveheart Tilu Rauteli.
कोटद्वार। उत्तराखंड की वीरांगना एवं अदम्य साहस की प्रतीक तीलू रौतेली की 365वीं जयंती पर भारतीय डाक विभाग, पौड़ी मंडल की ओर से आठ अगस्त को विशेष आवरण (स्पेशल कवर) जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

डाक विभाग के अनुसार, विशेष आवरण जारी करने का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना, वीरांगना तीलू रौतेली के शौर्य, नेतृत्व, मातृभूमि के प्रति समर्पण और प्रेरणादायी जीवन को जन-जन तक पहुंचाना है। डाक विभाग समय-समय पर देश की महान विभूतियों, ऐतिहासिक घटनाओं और सांस्कृतिक धरोहरों को विशेष आवरण व स्मारक डाक टिकटों के माध्यम से सम्मानित करता रहा है। इसी कड़ी में तीलू रौतेली को समर्पित यह विशेष आवरण जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन

अधीक्षक डाकघर, पौड़ी मंडल अजय कुमार का कहना है कि ऐसे आयोजन सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ ही युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed