{"_id":"6a75b316e86af31c340a4b0f","slug":"tribute-paid-to-martyr-mandeep-singh-rawat-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-125607-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: शहीद मनदीप सिंह रावत को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: शहीद मनदीप सिंह रावत को दी श्रद्धांजलि
Fri, 07 Aug 2026 03:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 07 Aug 2026 03:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जानकीनगर में शुक्रवार को अमर शहीद मनदीप सिंह रावत की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद की माताजी सूमा देवी, प्रधानाचार्य मनोज कुमार कुकरेती, उपप्रधानाचार्य अनिल कोटनाला, देवभूमि पहल समिति के अध्यक्ष शिवम नेगी और सचिव उत्कर्ष नेगी ने किया। कार्यक्रम संयोजक आचार्य रोहित बलोदी ने बताया कि विद्यालय में पिछले तीन वर्षों से शहीद मनदीप सिंह रावत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जा रही है।
उन्होंने बताया कि 15वीं गढ़वाल राइफल्स व 36 राष्ट्रीय राइफल्स के वीर जवान मनदीप सिंह रावत ने 7 अगस्त 2018 की मध्यरात्रि को गुरेज सेक्टर स्थित किशनगंगा डैम की सुरक्षा के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया था। मातृभूमि की रक्षा करते हुए उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य मनोज कुमार कुकरेती ने कहा कि शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। आचार्य रोहित बलोदी ने शहीद मनदीप सिंह रावत के साथ बिताए संस्मरण साझा किए। संवाद