सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Parking of vehicles causes traffic jam on the highway

Kotdwar News: वाहनों की पार्किंग से हाईवे पर लग रहा जाम

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 02 Mar 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Parking of vehicles causes traffic jam on the highway
विज्ञापन
पैदल आवाजाही भी मुश्किल, स्पीड ब्रेकर नहीं होने से बनी रहती है हादसों की आशंका
Trending Videos

दुगड्डा (कोटद्वार)। नगर क्षेत्र में सड़क पर पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ की व्यवस्था न होने से स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। फुटपाथ पर वाहनों की पार्किंग से राहगीरों को बीच सड़क से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे राहगीरों के साथ दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। नगर के भीतर एनएच पर स्पीड ब्रेकर न होने से भी दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी हुई है।
पौड़ी नेशनल हाईवे दुगड्डा नगर क्षेत्र के बीच से होकर गुजरता है। नगर क्षेत्र में पार्किंग की सुविधा न होने से पर्वतीय व मैदानी क्षेत्र से आने वाले पर्यटकों के वाहन हाईवे पर ही खड़े होने से हाईवे संकरा हो जाता है। इससे जाम की स्थिति बनी रहती है। राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर क्षेत्र में छह राजकीय व प्राइवेट विद्यालय हैं। इन विद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिदिन हाईवे से होकर आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी से गांधी चौक तक ढलान अधिक होने के कारण वाहनों की गति बढ़ जाती है। क्षेत्र में संवेदनशील स्थानों पर स्पीड ब्रेकर न होने से बाजार क्षेत्र में भीड़ वाले स्थानों विशेषकर गांधी चौक में दुर्घटनाएं होने की आशंका बढ़ जाती है। सड़क पर बेतरतीब पार्क किए गए वाहन भी दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। एनएच पर पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण न होने से बरसात में पानी सड़क में बहता रहता है, जिससे राहगीरों का पैदल चलना तक दूभर हो जाता है।
विगत 23 फरवरी को पार्क के निकट तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो चुकी है। पुलिस व पालिका प्रशासन की ओर से भी एनएच खंड लोनिवि धुमाकोट को नगर क्षेत्र में संवेदनशील स्थानों पर शीघ्र स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए अवगत कराया गया है।
.
दुगड्डा में पीएचसी से गैस एजेंसी के बीच स्पीड ब्रेकर लगाने के लिए एनएच धुमाकोट को कहा गया है, जिससे नगर के भीतर वाहनों की गति को नियंत्रित किया जा सके और पैदल आवाजाही करने वाल सुरक्षित रहें।
- केडी शर्मा, प्रभारी उपनिरीक्षक पुलिस रिपोर्टिंग चौकी दुगड्डा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed