{"_id":"69a95e825ef9e366fa0204a4","slug":"police-took-the-sick-child-to-the-doctor-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-122124-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पुलिस ने बीमार बच्चे को पहुंचाया डॉक्टर तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पुलिस ने बीमार बच्चे को पहुंचाया डॉक्टर तक
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 05 Mar 2026 04:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी वाहन से वापस गांव छोड़ा
कोटद्वार। होली पर वाहन के अभाव में बीमार बच्चे को चिकित्सक के पास नहीं ले जा पाने से परेशान दंपती के लिए रिखणीखाल पुलिस फरिश्ता बनकर पहुंची। पुलिस दंपती और उनके बीमार बच्चे को सरकारी वाहन से पाणीसैंण में चिकित्सक के पास ले गई। प्राथमिक उपचार दिलाकर वापस गांव भी छोड़ा।
रिखणीखाल के कोतवाल मोहम्मद अकरम ने बताया कि बुधवार को होली पर थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात था। त्योहार के चलते वाहन नहीं चल रहे थे। पुलिस टीम कंडिया क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी एक दंपती अपनी गोद में बीमार शिशु को लेकर सड़क पर खड़े दिखाई दिए।
पुलिस वाहन को देखकर उन्होंने सहायता का संकेत किया। दंपती ने बताया कि उनका बच्चा पिछली रात से गंभीर रूप से बीमार है। चिकित्सक तक पहुंचने के लिए कोई वाहन नहीं मिल पा रहा है। दंपती ने बच्चे को पाणीसैंण में चिकित्सक तक ले जाने में सहायता की गुहार की।
पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देकर बिना समय गंवाए दंपती एवं उनके बीमार बच्चे को सरकारी वाहन से पाणीसैंण में चिकित्सक तक पहुंचाया। चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार के बाद वापसी में भी पुलिस टीम ने मानवता का परिचय देते हुए दंपती को उनके घर तक सकुशल पहुंचाया।
Trending Videos