सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The bird festival will give the region a new identity: Ritu Khanduri

बर्ड फेस्टिवल से क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान : ऋतु खंडूड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 01 Feb 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
The bird festival will give the region a new identity: Ritu Khanduri
विज्ञापन
पक्षी विशेषज्ञों ने साझा की जानकारी, प्रतियोगिताओं के विजेता व बर्ड वॉचर किए सम्मानित
Trending Videos

कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग कोटद्वार के सनेह स्थित कोटड़ी रेंज परिसर में चल रहे बर्ड फेस्टिवल के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। विजेताओं और बर्ड वॉचरों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ फोटो पत्रकार राजू पुसोला द्वारा खींची गई पक्षियों की तस्वीरों से तैयार कैलेंडर का विमोचन भी किया गया।
समापन समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का देश दुनिया में अच्छा संदेश गया है। इस फेस्टिवल में जन सामान्य की भागीदारी भी हुई है और उन्हें प्रकृति से जुड़ने का मौका मिला। इससे सनेह व कोटद्वार क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम स्वाति एस भदौरिया व डीएफओ जीवन मोहन दगाड़े ने इस पहल को आगे भी जारी रखने की बात कही। इस मौके पर हुई पेंटिंग प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में अदिति बडोला, कनिका तिवारी, हिमांशु, जूनियर वर्ग में आदित्य बडोला, अमृता रावत, दीक्षा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निबंध में मोहम्मद विलाल, मानसी शाह, युगरत्न नेगी, जूनियर वर्ग में सृष्टि, सृष्टि आर्य, अदीना क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। क्विज सीनियर वर्ग में याशिका कुंवर, मीनाक्षी, विदूषी रावत, जूनियर वर्ग में आदित्य खत्री, अंश राणा, उसामा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। सम्मानित होने वालों में पक्षी विशेषज्ञ राजीव बिष्ट, राजू पुसोला, अजय खंतवाल शामिल रहे।
इस मौके पर एसडीएम चतर सिंह चौहान, जिला पर्यटन अधिकारी खुशहाल सिंह नेगी, एसडीओ सुधीर कुमार, पार्षद संजय भंडारी आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. पद्मेश बुड़ाकोटी ने किया। बर्ड फेस्टिवल के दूसरे दिन हुई कार्यशाला में देहरादून से आए पक्षी विशेषज्ञ राजू पुसोला, राजेश पंवार, सन्नी जोशी, भुवनेश भारती, डॉ. मोहन कुकरेती ने पक्षी, पर्यावरण व जैव विविधता पर जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed