{"_id":"69f203da72465602760dbfff","slug":"the-students-enthralled-the-audience-with-their-colourful-cultural-performances-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-123332-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 29 Apr 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी सिलोगी में शताब्दी समारोह व पुरातन छात्र मिलन समारोह का आयोजन
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक के तहत जीआईसी सिलोगी में आयोजित शताब्दी समारोह व पुरातन छात्र मिलन समारोह में छात्र-छात्राओं की ओर से रंगारंग प्रस्तुति देकर समां बांधा। विद्यालय की पत्रिका उमंग का विमोचन किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों पर दर्शक जमकर थिरके।
समारोह का उद्घाटन यमकेश्वर की विधायक रेनू बिष्ट ने किया। बीईओ डॉ. सुरेंद्र सिंह नेगी ने विद्यालय खोलने की पहल की सराहना की। प्रधानाचार्य विनोद रावत ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और 2025 की बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र -छात्राओं को पुरस्कृत किया। इससे पूर्व समारोह के पहले दिन हास्य कवि संदीप छिलबट ने अपनी हास्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को लोटपोट कर दिया।
कार्यक्रम के दूसरे दिन गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के गढ़वाली गीतों ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख बीना राणा, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह राणा, वीर सिंह रावत, चंद्रकांत बलूनी, रविंद्र दत्त रवि, लता पंवार, हरीश प्रसाद, पूजा रावत, शिवानी घनसेला आदि मौजूद रहे। समारोह का संचालन राजीव थपलियाल व बीके सिंह ने संयुक्त रूप से किया गया।
Trending Videos