सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A 40-year-old passion... From player to chief guest, Fernandes

Nainital News: 40 साल पुराना जुनून... अब खिलाड़ी से मुख्य अतिथि हो गए फर्नांडिस

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 24 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
A 40-year-old passion... From player to chief guest, Fernandes
विज्ञापन
नैनीताल। वर्ष 1986 में मैं इसी ऐतिहासिक मैदान पर एक खिलाड़ी के रूप में खेलने आया था और आज मुख्य अतिथि बनकर आना मेरे लिए बेहद भावुक और गौरवशाली क्षण है। यह कहना है साल 1980 मॉस्को ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता और भारतीय हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मर्विन फर्नांडिस का।

विशेष बातचीत में महान ओलंपियन फर्नांडिस (67) ने खुलकर विचार साझा किए। आधुनिक हॉकी और अपने दौर की तुलना करते हुए फर्नांडिस ने कहा कि खेल के नए नियमों ने इसे बुलेट ट्रेन जैसी रफ्तार दे दी है। उन्होंने खेल के तेज होने के पीछे क्विक स्टार्ट, ऑफसाइड का हटना और रोलिंग प्लेयर चेंज जैसे तकनीकी कारणों को मुख्य वजह बताया। अपने दौर के स्वर्णिम दिनों को याद करते हुए फर्नांडिस ने कहा कि मैदान पर मोहम्मद शाहिद, जफर इकबाल और उनकी तिकड़ी दुनिया के किसी भी डिफेंस को भेदने का माद्दा रखती थी। मर्विन ने बताया कि संन्यास के बाद खुद को फिट रखने के लिए उन्होंने टेनिस और बैडमिंटन को चुना। उनका बड़ा बेटा धावक व छोटा बैडमिंटन खिलाड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed