{"_id":"6a3adb3bf2424dc01c0e43b1","slug":"a-two-lane-bridge-will-be-built-in-khairna-nainital-news-c-418-1-shld1006-7863-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: खैरना में बनेगा टू-लेन पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: खैरना में बनेगा टू-लेन पुल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गरमपानी(नैनीताल)। खैरना-बेतालघाट स्टेट हाईवे पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए खैरना में शिप्रा नदी के ऊपर 90 मीटर का टूलेन पुल निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने 8.50 करोड़ की डीपीआर तैयार कर शासन भेज दी है। शासन से बजट जारी होने के साथ टू-लेन पुल बनने के बाद क्षेत्र में जाम की समस्या दूर हो जाएगी।
लोनिवि नैनीताल के अधिशासी अभियंता हीरा सिंह बिष्ट ने बताया कि पुल निर्माण के लिए साढ़े आठ करोड़ की डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी है। उन्होंने कहा कि टू-लेन पुल बनने के बाद मझेड़ा सिमलखा, धनियाकोट, सीम, बजेड़ी, व्यासी, नौणा, बारगल, गरजोली, खैरना, भुजान, रानीखेत, हल्द्वानी और अल्मोड़ा की तरफ से आने और जाने वाले यात्रियों और सैलानियों को लाभ मिलेगा। जाम से छुटकारा मिलने के साथ पुल के दोनों ओर वाहनों की सरपट आवाजाही हो पाएगी।
अयारपाटा में ओपन जिम व चिल्ड्रन पार्क का कार्य शुरू
नैनीताल। नगर के अयारपाटा वार्ड में ओपन जिम एवं चिल्ड्रन पार्क का शुरू हो गया है। अयारपाटा वार्ड के सभासद मनोज जगाती ने अपने वार्ड में बच्चों के खेलने के लिए ओपन जिम एवं चिल्ड्रन पार्क का प्रस्ताव रखा था। पार्क बनने के बाद वार्ड के बच्चों खेलने व अन्य को ओपन जिम की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
लूगड़-पटरानी मोटर मार्ग के लिए पैसा मंजूर
भीमताल(नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के मुरकुड़िया-लूगड़-पटरानी में हल्का वाहन मार्ग को पक्की सड़क में परिवर्तन करने के लिए शासन से 2.28 करोड़ की धनराशि जारी हो गई है। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि ओखलकांडा के लूगड़ पुल से चमोली के पातीजाला तक मोटर मार्ग काफी खराब था। उन्होंने कहा कि मोटर मार्ग की समस्या से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अवगत कराया था। मंत्री ने कहा कि सीएम के आदेश पर सड़क के लिए 2.28 करोड़ की धनराशि जारी हो गई है। कैड़ा ने कहा कि जल्द टेंडर प्रक्रिया के बाद निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा।