सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Car and scooter collide at Lalkuan station intersection, two youths injured.

Nainital News: लालकुआं स्टेशन तिराहे पर कार और स्कूटी की टक्कर, दो युवक घायल।

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 24 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Car and scooter collide at Lalkuan station intersection, two youths injured.
विज्ञापन
लालकुआं। नगर के व्यस्ततम स्टेशन तिराहे पर मंगलवार को कार और स्कूटी के बीच भिड़ंत में दो युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। हल्द्वानी की ओर से आ रही एक कार की स्टेशन तिराहे पर स्कूटी सवार दो युवकों से भिड़ंत गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सड़क पर दूर तक घिसटती चली गई जबकि उस पर सवार दोनों युवक उछलकर गिर गए। हादसे में दोनों युवकों को मामूली चोटें आईं हैं। कार में सवार लोगों ने तुरंत वाहन से उतरकर घायलों की सहायता की। हादसे के कारण स्टेशन तिराहे पर कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया। किसी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed