सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Registration date extended for admission to law courses

Nainital News: विधि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 24 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Registration date extended for admission to law courses
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के परिसर और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में विधि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीए एलएलबी, बीए एलएलबी (ऑनर्स) और बीबीए एलएलबी में ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब लॉ के छात्र चार जुलाई तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। समर्थ की नोडल अधिकारी डॉ. उमंग सैनी ने बताया कि सामान्य स्नातक स्तर के अन्य सभी पाठ्यक्रमों (जैसे बीए, बीएससी, बीकॉम आदि) के लिए पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। प्रवेश से चूके छात्र-छात्राएं तय समयसीमा के भीतर samarth.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर पंजीकरण के लिए अभ्यर्थियों को 50 रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। इस एक पंजीकरण के माध्यम से छात्र विश्वविद्यालय के अधिकतम 10 संबद्ध कॉलेजों या अलग-अलग पाठ्यक्रमों के लिए अपनी प्राथमिकता चुन सकते हैं। प्रशासन ने अभ्यर्थियों को अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed