सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A massive fire broke out in the shoe showroom of the SP leader son in haldwani

UK: हल्द्वानी में देर रात धमाका...सपा नेता के बेटे के जूते के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख

अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Wed, 24 Jun 2026 08:20 AM IST
विज्ञापन
सार

मीरा मार्ग स्थित जूते के शोरूम में मंगलवार की देर रात भीषण आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गनीमत रही कि जब आग लगी अधिकतर दुकानें बंद हो चुकी थीं। मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा। 

A massive fire broke out in the shoe showroom of the SP leader son in haldwani
जूते के शोरूम में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हल्द्वानी बाजार में मीरा मार्ग स्थित जूते के शोरूम में मंगलवार की देर रात भीषण आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गनीमत रही कि जब आग लगी अधिकतर दुकानें बंद हो चुकी थीं। मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा। सपा नेता अब्दुल मतीन सिद्दीकी के बेटे सुमेर सिद्दीकी का मीरा मार्ग में माशा शूज नाम से शोरूम है। मंगलवार देर शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात 10 बजे के किसी ने उनकी दुकान से धुआं निकलता देखा तो उन्हें सूचना दी।

 

सूचना पर दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के चार वाहनों की मदद से डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। समय रहते सूचना मिलने से आग को आसपास की दुकानों तक पहुंचने से रोका गया। सुमेर के अनुसार आग से लाखों का नुकसान हुआ है। एफएसओ मिंदर पाल सिंह के अनुसार आग लगने के कारणों का पता लगाने के साथ ही दमकल विभाग क्षति का आकलन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बाजार बंद होने के बाद भीड़भाड़
मंगलवार रात बाजार लगभग बंद हो चुका था लेकिन जब लोगों तक आग लगने की सूचना पहुंची तो मौके पर भीड़ जुटना शुरू हो गई। इस क्षेत्र में दिन के समय काफी लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। अगर आग दिन में लगी तो फायरकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ सकती थी। वहीं अगर हादसा देर रात होता तो आग कई और दुकानों को चपेट में ले सकती थी।

विज्ञापन
 

दमकल की टीम की भागमभाग
लखनऊ में हुए हादसे में बाद दमकल की टीम अलर्ट मोड पर है लेकिन मंगलवार का दिन उनके लिए चुनौती भरा रहा। पहले शाम के समय मुखानी के हीरानगर में केवीएम स्कूल में लगी आग पर काबू पाने में टीम के पसीने छूटे। यहां से टीम को फुर्सत मिली ही थी कि मीरा मार्ग में जूते का शोरूम धधक उठा। ऐसे में टीम की खूब भागमभाग हुई।

 

एहतियातन बिजली काटी
मीरा मार्ग पर हुए अग्निकांड के दौरान यूपीसीएल ने एहतियातन बिजली बंद की। इससे गर्मी में लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। इधर जब आग पर थोड़ा काबू पाया गया तो लोगों ने दुकान से बचा सामान काबू पाया लेकिन थोड़ी देर में आग फिर भड़क गई तो दमकलकर्मियों ने लोगों को पीछे कर दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed