{"_id":"6a3adbc6287d3bc85b03d120","slug":"national-taekwondo-championship-begins-at-birla-vidya-mandir-nainital-news-c-238-1-shld1023-127447-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बिड़ला विद्या मंदिर में राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बिड़ला विद्या मंदिर में राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नैनीताल। बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल में मंगलवार को दो दिवसीय आईपीएससी ताइक्वांडो चैंपियनशि का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में देशभर के विद्यालयों की ताइक्वांडो टीमें अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। खेल आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच देना और उनमें खेल भावना को प्रोत्साहित करना है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टर भगवान बंसल ने किया। वर्ष 1970 से पावरलिफ्टिंग के क्षेत्र में सक्रिय बंसल कई कीर्तिमान अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत और समर्पण की सीख दी। प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने देशभर से आए सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों और उनके कोचों का स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, कड़े अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के पहले ही दिन रिंग में खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त उत्साह और मुकाबला देखने को मिला। आगामी मैचों में विभिन्न आयु और भार वर्गों में खिलाड़ी अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करने के लिए ज़ोर आजमाइश करेंगे। यहां बिड़ला विद्या मंदिर के वित्तीय प्रबंधक संजय गुप्ता, मुखर्जी निर्वाण, उप प्रधानाचार्य राकेश मुलासी, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।