UK: मोटरसाइकिल के पहिये में दुपट्टा फंसने से गिरी महिला की गई जान, बेटे के साथ लौट रही थी घर
बाइक पर बेटे के साथ घर जा रही महिला का दुपट्टा पहिये में फंस गया, जिससे वह सिर के बल सड़क पर गिर पड़ी। सिर पर पत्थर लगने से गंभीर चोट आई और सड़क पर खून बहने लगा। उसे तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेटे के साथ बाइक से घर जा रही महिला का दुपट्टा पहिये में फंस गया। इससे महिला सिर के बल सड़क पर जा गिरी। सिर पर पत्थर लगने से सड़क पर खून बहता रहा। उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
ऊधमसिंह नगर के किच्छा नगरपालिका के वार्ड-पांच निवासी 50 वर्षीय रमा पत्नी स्व.सुरेश शनिवार की दोपहर अपने बेटे के साथ बाइक से मंदिर से दर्शन कर लौट रही थी। पुलभट्ठा के पास बाइक के पहिये में दुपट्टा फंस गया और वह सड़क पर जा गिरी। उसे पहले किच्छा के ही सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर दोपहर बाद सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। यहां शाम को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे रमा के देवर महेश ने बताया कि हादसे के बाद सिर से काफी खून बह गया था। रमा उसकी भाभी थी, उनके दो बेटे और दो बेटी हैं। इनमें दो का विवाह हो चुका है। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि मेडिकल चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।
तीन साल पहले हो चुकी है पति की मौत
महेश ने बताया कि वह छह भाई हैं। करीब तीन साल पहले उनके बड़े भाई सुरेश की बीमारी के कारण निधन हो गया था। उन्हें भी गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया था। सुरेश पालिका में ठेकेदारी करते थे।