{"_id":"6a6702d2cfb00382df0cc9b1","slug":"video-martyrs-remembered-at-the-martyr-memorial-on-vijay-diwas-in-haldwani-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर बलिदानियों को किया याद, वीरनारियां सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर बलिदानियों को किया याद, वीरनारियां सम्मानित
तिरंगे की आन-बान-शान के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले कारगिल के अमर शहीदों को कारगिल विजय दिवस पर हल्द्वानी ने श्रद्धापूर्वक याद किया। शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए, वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया और बच्चों की देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने समारोह को भावपूर्ण बना दिया।
कारगिल विजय की 27वीं वर्षगांठ पर वीर शहीदों को याद किया गया। नैनीताल रोड स्थित शहीद स्मारक स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर वीरांगनाओं को सम्मानित भी किया गया। बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
रविवार को शौर्य दिवस समारोह की शुरुआत वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। एसएसपी डॉ.मंजुनाथ टीसी समेत जनप्रतिनिधियों, वीर सैनिकों और उनके परिजनों ने शहीदों पर पुष्पचक्र चढ़ाए। इस मौके पर वीरनारी जयंती देवी, उमा देवी, अनीता कुमार, नायक कैलाश चंद्र, सिपाही कृष्ण बहादुर राणा, नायक सूबेदार गंगा सिंह को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में दायित्वधारी सुरेश भट्ट, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी रमेश सिंह, रिटायर्ड कर्नल बीएस रौतेला, हीरा सिंह, जगदीश राठौर, नारायण दत्त पांडे आदि मौजूद रहे।
निबंध में निशा और पवन ने बाजी मारी
विजय दिवस के मौके पर एमबीपीजी काॅलेज सभागार में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों में आयोजित निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। बालिकाओं की निबंध प्रतियोगिता में निशा, नीमा तिवारी और आरती कुंवर तथा बालकों में पवन भट्ट, कंचन और वीर गुप्ता ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। चित्रकला बालक वर्ग में पवन भट्ट, साक्ष्य तिवारी, हिमांशु कनौजिया व बालिकाओं में परी, साहू और दिव्या कुमारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि, वीरता को किया नमन
हल्द्वानी। जनक्रांति संघ के संयोजन में डीके पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शहीदाें को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम और बलिदान को याद करते हुए वीर जवानों को नमन किया। वहां प्रदेश अध्यक्ष शिवम सिंह ठाकुर, प्रदेश महामंत्री लक्ष्मी नारायण, प्रदेश उपाध्यक्ष सलीम अहमद, रोहित दिवाकर, नीरज जोशी, संदीप कुमार आदि थे।
कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि
एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के पदाधिकारियों ने शहीद चंद्रशेखर मिश्रा पार्क में कैंडल जलाकर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहां योगेंद्र कुमार साहू, नंद किशोर आर्या, लोकेश कुमार साहू, बलराम हालदार, पूर्णिमा रजवार, अलका टंडन आदि थे।
फोटो कैप्शन-बबली भाई शेयर करेंगे।
भारत माता के लगे जयकारे
बिंदुखत्ता स्थित शहीद स्मारक पर रविवार को पूर्व सैनिक संगठन की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कैप्टन खिलाफ सिंह दानू ने किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कैप्टन हीरा सिंह ने कारगिल युद्ध की वीरता, शौर्य और बलिदान की गाथा सुनाई। इस दौरान इलाका भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। वहां नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, हेमवती नंदन दुर्गापाल, कमलेश चंदोला, भरत नेगी, नंदन राणा, चंचल सिंह कोरंगा, प्रताप सिंह बिष्ट आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।