सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A young man who became a victim of hepatitis B due to drug addiction dies in haldwani

Haldwani: नशे की लत से हेपेटाइटिस बी का शिकार बने युवक की मौत, एनडीपीएस एक्ट में हुआ था गिरफ्तार

माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 20 Feb 2026 09:50 AM IST
विज्ञापन
सार

हल्द्वानी में एनडीपीएस एक्ट के बंदी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। नशे के लिए इंजेक्शन का इस्तेमाल करने से वह हेपेटाइटिस बी से संक्रमित हो चुका था।

A young man who became a victim of hepatitis B due to drug addiction dies in haldwani
hepatitis b - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

हल्द्वानी के एनडीपीएस एक्ट में जिला कारागार में बंद बंदी की इलाज के दौरान बुधवार रात एसटीएच में मौत हो गई। उसे 12 फरवरी को बीडी पांडे अस्पताल से रेफर होने के बाद एसटीएच में दाखिल कराया गया था। नशे के लिए इंजेक्शन का इस्तेमाल करने से वह हेपेटाइटिस बी से संक्रमित हो चुका था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों काे सौंप दिया गया।

Trending Videos

अप्रैल 2025 में बनभूलपुरा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में फरीद अहमद (32) निवासी वार्ड नंबर 21 को गिरफ्तार किया था। कोर्ट से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। जेल में उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस पर उसे बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर 12 फरवरी को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में उसके हेपेटाइटिस बी से पीड़ित होने का पता चला। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हल्द्वानी कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि यह सामने आया कि वह नशे का इंजेक्शन लगाता था। किसी सीरिंज की वजह से वह संक्रमित हुआ होगा। पोस्टमार्टम, डाक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच किया। पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया।

साहब ! मुनाफा के लालच में घूम-घूमकर बेच रहा हूं शराब

हल्द्वानी। हल्द्वानी कोतवाल विजय सिंह मेहता ने के अनुसार बुधवार रात प्रेम टाकीज के गेट के सामने पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी से मोहित कश्यप निवासी राजेंद्रनगर राजपुरा आता दिखाई दिया। रोकने पर वह स्कूटी वापस ले जाने लगा। पकड़ने पर स्कूटी से देसी मसालेदार शराब माल्टा की 48 व अंगूर के 48 पाउच मिले। पुलिस की पूछताछ में युवक ने तंगी का हवाला देेते हुए मुनाफे के लालच में शराब बेचने की बात कही। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। उधर मुखानी एसओ सुशील जोशी ने बताया कि गैस गोदाम रोड से छड़ायल चौराहे की ओर जाते समय पुलिस ने विकास कुमार निवासी प्रेमपुर लोशयानी थाना मुखानी को 192 टैट्रा पैक देसी शराब बरामद किया गया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में कार्रवाई हुई। माई सिटी रिपोर्टर

आबकारी की टीम ने पकड़ी कच्ची शराब

आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट और उप आबकारी निरीक्षक कैलाश चंद्र जोशी की टीम ने बंगाली काॅलोनी, गौला गेट, बेरीपड़ाव गेट, बिंदुखत्ता तिवारी नगर में छापे मारे। बिंदुखत्ता की किरन देवी के घर से 110 पाउच कच्ची शराब मिली। इसी प्रकार गौला गेट से किशन प्रसाद निवासी दानी बंगर से 125 पाउच कच्ची शराब बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed