{"_id":"6998370200eedd26c6018931","slug":"video-three-accused-of-firing-in-kaladhungi-arrested-police-team-honored-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"कालाढूंगी में फायरिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाढूंगी में फायरिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम सम्मानित
गायत्री जोशी
Updated Fri, 20 Feb 2026 03:57 PM IST
Link Copied
कालाढूंगी क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते हुई मारपीट और फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करने पर डॉ. मंजुनाथ टी.सी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने पुलिस टीम को 1,500 रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया है। 14 फरवरी 2026 की रात चौकी बेलपड़ाव को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि हल्द्वानी रोड पर बैलपोखरा गांव जाने वाले तिराहे के पास कुछ लोगों के बीच झगड़ा हुआ और फायरिंग की गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। घटनास्थल से पुलिस ने 32 बोर व .22 बोर के कुल 13 खोखे बरामद किए। 16 फरवरी को वादिनी बलजीत कौर निवासी बच्चीनगर की तहरीर पर कोतवाली कालाढूंगी में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी के निर्देश पर एसपी हल्द्वानी और क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। 20 फरवरी 2026 को गडप्पू बैरियर के पास से गुरप्रीत सिंह, रंजीत सिंह और मनदीप सिंह उर्फ मंगा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 02 देशी पिस्टल, 01 तमंचा (.22 बोर) और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मुकदमा भी दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना पुरानी रंजिश के चलते हुई थी। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।