Cyber Fraud: गोवा गई युवती समेत तीन लोग साइबर ठगी के शिकार, खाते से उड़ाए 5.47 लाख; FIR दर्ज
साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से गोवा गई युवती समेत तीन लोगों को निशाना बनाकर 5.47 लाख रुपये ठग लिए। ठगी के तीनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर ठगों ने गोवा गई युवती समेत तीन लोगों को 5.47 लाख रुपये का चूना लगा दिया। ऑनलाइन धोखाधड़ी के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पिछले एक माह के आंकड़ों पर नजर डालें तो हल्द्वानी, मुखानी, काठगोदाम, बनभूलपुरा कोतवाली और चोरगलिया थाने में 15 से अधिक लाखों की साइबर ठगी के मामले दर्ज किए गए हैं।
केस-एक
हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के धौलाखेड़ा अर्जुनपुर निवासी 33 साल की युवती को गोवा में साइबर ठग ने गलत पहचान, फर्जी दस्तावेज और वॉयस रिकार्ड का इस्तेमाल कर झांसे में लिया और 1.20 लाख रुपये का चूना लगा दिया। ठगी का अहसास होने के बाद साइबर सेल में मामले की शिकायत की गई। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने 10 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू कर दी है।
केस-दो
चोरगलिया निवासी भुवन चंद्र पाठक से 1.39 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। साइबर ठगों ने उसके किसी पहचान वाले की आवाज में बात की और उसे विश्वास में ले लिया। उसने चोरगलिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कर साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
केस-तीन
साइबर ठगों ने गौलापार के कुंवरपुर निवासी वीरेंद्र सिंह के देवला तल्ला स्थित पंजाब नेशनल बैंक के खाते से 2.88 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। यह राशि 23 अप्रैल 2026 से 26 अप्रैल 2026 के बीच यूपीआई के माध्यम से नौ बार में निकाली गई। साइबर सेल में शिकायत के बाद चोरगलिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
साइबर ठगी के मामलों में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर जांच कराई जा रही है। एनसीआरबी से मिले साइबर ठगी वाले म्यूल खातों की जांच कराई जा रही है। लोगों को भी साइबर ठगी के प्रति सजग होना जरूरी है।-मनोज कत्याल, एसपी सिटी