फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Teenager who visited the hospital due to a missed period found to be six months pregnant

Uk: माहवारी नहीं आने पर अस्पताल पहुंची किशोरी, जांच रिपोर्ट ने डॉक्टरों को भी चौंकाया; जानें पूरा मामला

Tue, 11 Aug 2026 06:45 PM IST
गायत्री जोशी संंवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संंवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 11 Aug 2026 06:45 PM IST
सार

माहवारी नहीं आने की शिकायत लेकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंची 17 वर्षीय किशोरी की जांच में गर्भवती होने की पुष्टि हुई। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में किशोरी करीब पांच सप्ताह चार दिन की गर्भवती मिली। नाबालिग होने के कारण अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी है।

विज्ञापन
Teenager who visited the hospital due to a missed period found to be six months pregnant
police crime - फोटो : istock

विस्तार

नैनीताल के एक दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र से माहवारी समय पर नहीं आने की शिकायत लेकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंची 17 वर्षीय किशोरी की जांच में उसके गर्भवती होने का मामला सामने आया है। स्त्री रोग विशेषज्ञ को दिखाने पर किशोरी ने करीब छह माह से माहवारी नहीं आने की बात कही। चिकित्सक ने उसे अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद चिकित्सक भी हैरान रह गए।

विज्ञापन

सोमवार को नैनीताल के ग्रामीण क्षेत्र से एक किशोरी अपनी मां के साथ बीडी पांडे अस्पताल पहुंची। वहां उसने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमा फर्कियाल को दिखाते हुए कहा कि बीते छह माह से उसको माहवारी नहीं हुई है। इससे उसको समस्याएं हो रही हैं। इस पर डॉक्टर ने किशोरी को अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। कुछ देर बाद जब डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड देखी तो रिपोर्ट के अनुसार किशोरी करीब पांच सप्ताह चार दिन की गर्भवती पाई गई। गर्भावस्था की जानकारी सामने आने के बाद चिकित्सक ने उसकी उम्र की पुष्टि के लिए पहचान संबंधी दस्तावेज देखे। इसमें उसकी उम्र 17 वर्ष आठ माह 23 दिन सामने आई।

विज्ञापन


नाबालिग होने की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना मल्लीताल कोतवाली पुलिस को दी। हालांकि पुलिस के अस्पताल पहुंचने से पहले ही किशोरी वहां से चली गई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। मामले को नाबालिग से जुड़ा होने के कारण गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस किशोरी और उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है और परिस्थितियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से नाबालिग के गर्भवती होने की सूचना मिली है। मामले की जानकारी जुटाकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed