फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Youth drowns in canal; villagers allege he was made to drink illicit liquor

Ramnagar News: नहर में डूबा युवक, एक सप्ताह में दूसरा हादसा; ग्रामीणों ने कच्ची शराब पिलाए जाने का लगाया आरोप

Tue, 11 Aug 2026 02:39 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 11 Aug 2026 02:39 PM IST
सार

हाथीडगर सिंचाई नहर में डूबने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। एक सप्ताह के भीतर नहर में डूबने से यह दूसरा हादसा है जिससे ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन
Youth drowns in canal; villagers allege he was made to drink illicit liquor
मृतक सोनू। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रामनगर के हाथीडगर की सिंचाई नहर में डूबने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सोमवार रात हुए हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नहर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एक सप्ताह के भीतर इसी नहर में डूबने से यह दूसरा हादसा है। लगातार हो रही घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में चिंता है।
विज्ञापन


नारायणपुर माड़िया निवासी सोनू कुमार (32) पुत्र सुरेश कुमार मजदूरी करता था। सोमवार रात वह हाथीडगर सिंचाई नहर के पास था। इसी दौरान वह नहर में डूब गया। युवक के नहर में गिरने की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सोनू की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि सोनू की शादी दो वर्ष पहले हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कच्ची शराब पर उठाए सवाल

हादसे के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में कच्ची शराब पिलाए जाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि नहर के आसपास शराब पिलाए जाने के कारण ऐसी घटनाओं का खतरा बना रहता है। हालांकि, इस आरोप की पुलिस जांच कर रही है।

दो दिन पहले भी हुई थी युवक की मौत

हाथीडगर सिंचाई नहर में डूबने से एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा हादसा है। दो दिन पहले भी इसी नहर में डूबने से एक युवक की मौत हुई थी। लगातार दो घटनाओं के बाद ग्रामीण नहर के आसपास सुरक्षा और शराब के अवैध कारोबार पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि युवक की नहर में डूबने से मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों की ओर से कच्ची शराब पिलाए जाने के लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed