फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The talent of Sahil, a magician based in Ramnagar, reached Suhani's show

'नन्हे जादूगर' की चमकी किस्मत: सड़कों से मुंबई के मंच तक पहुंचा साहिल का जादू, सुहानी के शो में बिखेरा हुनर

Tue, 11 Aug 2026 06:02 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 11 Aug 2026 06:02 PM IST
सार

रामनगर में रहकर मैजिक दिखाने वाले साहिल का हुनर अब मुंबई के मंच तक पहुंच गया है। प्रसिद्ध मेंटलिस्ट सुहानी के शो में साहिल ने अपने मैजिक से दर्शकों को हैरान कर दिया। शो में मौजूद रैपर रफ्तार भी उनके प्रदर्शन से प्रभावित हुए।

विज्ञापन
The talent of Sahil, a magician based in Ramnagar, reached Suhani's show
सुहानी के शो में सुहानी और रैपर रफ्तार को मैजिक दिखाते साहिल। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नैनीताल शहर की सड़कों और सोशल मीडिया पर अपने अनोखे मैजिक से लोगों का ध्यान खींचने वाले साहिल की मेहनत अब रंग लाने लगी है। साहिल को प्रसिद्ध मेंटलिस्ट सुहानी ने मुंबई में अपने शो के लिए आमंत्रित किया जहां साहिल ने अपनी मैजिक कला का प्रदर्शन कर सभी को हैरान कर दिया। शो के दौरान साहिल के किए गए मैजिक के वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस शो में मशहूर रैपर रफ्तार भी मौजूद थे। साहिल के मैजिक से वह भी काफी प्रभावित हुए।

विज्ञापन

मूल रूप से राजस्थान जयपुर के रहने वाले साहिल बीते कुछ समय से रामनगर में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। वह अपने पिता रुक्सान अली के साथ अलग-अलग जगहों पर जाकर मैजिक दिखाते हैं। इसी मैजिक दिखाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने साहिल की मदद करने के लिए एक ट्वीट किया। अमर उजाला संवाददाता ने साहिल से वीडियो पर बातचीत की जिसे लाखों लोगों ने पसंद किया। सोशल मीडिया से साहिल को नई पहचान मिली। इसी पहचान के चलते प्रसिद्ध मेंटलिस्ट सुहानी ने साहिल को अपने शो में बुलाया। शो में साहिल ने अपने खास अंदाज में मैजिक प्रस्तुत किया।

विज्ञापन


उन्होंने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को चौंका दिया। साहिल के मैजिक का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनकी प्रतिभा की सराहना कर रहे हैं। साहिल की इस सफलता के पीछे उनके पिता रुक्सान अली की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। साहिल की बढ़ती लोकप्रियता से उनके परिवार और परिचितों में भी खुशी का माहौल है। उनके पिता ने कहा कि साहिल की मेहनत रंग लाई। साहिल को मिली पहचान से परिवार की राह आसान हो जाएगी। साहिल को अच्छी शिक्षा के साथ उसे एक बेहतर इंसान बनाऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed