{"_id":"6a7ac42da3c9d9619c0c2c43","slug":"nainital-accident-car-traveling-from-haldwani-to-nainital-plunges-into-a-gorge-four-injured-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital Accident: ताकुला पुरानी चुंगी के पास हादसा; हल्द्वानी से नैनीताल आ रही कार खाई में गिरी, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital Accident: ताकुला पुरानी चुंगी के पास हादसा; हल्द्वानी से नैनीताल आ रही कार खाई में गिरी, चार लोग घायल
Tue, 11 Aug 2026 12:18 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:18 PM IST
सार
पिथौरागढ़ निवासी चार लोग नैनीताल आ रहे थे। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
विज्ञापन
कार खाई में गिरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी से नैनीताल की ओर आ रही एक कार मंगलवार को ताकुला पुरानी चुंगी के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को पिथौरागढ़ निवासी नवीनचंद्र भट्ट (28), कैलाश चंद्र भट्ट (66), देवीदत्त भट्ट (63) और टिहरी गढ़वाल निवासी नितेश (23) किसी काम से कार(यूके 07 एएम 7810) से नैनीताल आ रहे थे। चालक के अनुसार, ताकुला पुरानी चुंगी के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
चीन सीमा पर जलप्रलय: चंद सेकंड में धराशायी हुआ लोहे का पुल; खिलौने की तरह बही गाड़ी, दिल दहला देंगी तस्वीरें
विज्ञापन
स्थानीय निवासी बसंत मेहरा ने कार को खाई में गिरते देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सभी घायलों को 100 मीटर गहरी खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार कुछ फीट और नीचे चली जाती तो हादसा और गंभीर हो सकता था। बताया कि सभी कार सवार ठीक हैं।