सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Heli service will start between Almora-Pantnagar from 15th

Uk: अब सफर होगा आसान, अल्मोड़ा-पंतनगर के बीच हेली सेवा 15 से; लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 11 Apr 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
सार

अल्मोड़ा और पंतनगर के बीच सफर अब आसान होने जा रहा है। 15 अप्रैल से हेली सेवा शुरू होने से यात्रियों को घंटों का रास्ता मिनटों में तय करने की सुविधा मिलेगी।

Heli service will start between Almora-Pantnagar from 15th
अल्मोड़ा-पंतनगर के बीच यही हेलीकॉप्टर भरेगा उड़ान। - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार

अल्मोड़ा-पंतनगर का सफर अब आसान होगा। हवाई सेवा प्रदाता कंपनी पवन हंस 15 अप्रैल से अल्मोड़ा-पंतनगर के बीच हवाई सेवा शुरू करने जा रहा है। इससे अल्मोड़ा-पंतगनर की यात्रा सुलभ हो जाएगी। यह सेवा अल्मोड़ा के टाटिक हेलीपैड से देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड के बीच संचालित हो रही है, जिससे घंटोंं का सफर मिनटों में पूरा होगा।
Trending Videos


अल्मोड़ा से पंतनगर सड़क मार्ग से जाने पर करीब पांच से छह घंटे का समय लगता है। जाम लगने पर और भी समय अधिक लगता है। बरसात के सीजन में क्वारब पर मलबा गिरने से सड़क बंद हो जाती है। इस कारण यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों से जाना पड़ता है। ऐसे में लोग समय पर गंतव्य पर नहीं पहुंच पाते हैं। लोगों को अब इस समस्या से राहत मिलने जा रही है। अल्मोड़ा से पंतनगर के बीच 15 अप्रैल से हवाई सेवा शुरू होगी। पवन हंस कंपनी का 13 सीट हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा। अल्मोड़ा से 15 मिनट में लोग पंतनगर पहुंच जाएंगे। अनुमानित किराया दो हजार रुपये हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हेली सेवा का शेड्यूल
सोमवार, शुक्रवार और शनिवार
सुबह 8:30 बजे देहरादून से उड़ान भरकर 9:25 बजे अल्मोड़ा पहुंचेगा
अल्मोड़ा  से 9:30 बजे उड़ान भरकर 10 बजे पंतनगर पहुंचेगा
पंतनगर से 10:30 बजे उड़ान भरकर 10:53 बजे नैनीताल पहुंचेगा
नैनीताल से 10:58 बजे उड़कर 11:21 बजे  पंतनगर पहुंचेगा
पंतनगर से 11:51 उड़ान भरकर 12:21 बजे अल्मोडा पहुंचेगा
अल्मोड़ा से 12:26 बजे उड़कर 1:21 बजे देहरादून पहुंचेगा

मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार
देहरादून से 8:30 बजे उड़कर 9:25 बजे अल्मोड़ा पहुंचेगा
अल्मोड़ा से 9:30 बजे उड़ान भरकर 10 बजे पंतनगर पहुंचेगा
पंतनगर से 10:30 बजे उड़ान भरकर 11 बजे अल्मोड़ा पहुंचेगा
अल्मोड़ा से 11.05 बजे उड़ान भरकर 12 बजे देहरादून पहुंचेगा

पवन हंस हेली कंपनी पहाड़ में यातायात को सुगम बनाने के लिए हेली सेवा का विस्तार कर रही हैं।  कंपनी अब अल्मोड़ा-पंतनगर के बीच नई हेली सेवा शुरू करने जा रहा है। इसकी तैयारियां करीब पूरी हो चुकी हैं। -डीपी आर्या, मैनजर पवन हंस कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed