{"_id":"69d9fda77629e9cd6806009f","slug":"video-district-development-coordination-and-monitoring-committee-meeting-held-at-vikas-bhawan-in-almora-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Almora: जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति की विकास भवन में हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora: जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति की विकास भवन में हुई बैठक
गायत्री जोशी
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:22 PM IST
Link Copied
अल्मोड़ा में जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति (दिशा) की विकास भवन में बैठक हुई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि योजनाओं की प्रगति केवल कागजी आंकड़ों तक सीमित न रहे, बल्कि उसका वास्तविक प्रभाव धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के साथ ही जनप्रतिनिधियों से निरंतर संवाद बनाए रखें। उन्होंने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने अस्पतालों में उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं, चिकित्सकों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं, शिक्षकों की उपलब्धता और शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यदि किसी कार्य में अनावश्यक विलंब सामने आया तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जल जीवन मिशन सहित अन्य योजनाओं के तहत प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लक्ष्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों, उपलब्धियों और योजनाओं के प्रगति का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया। उन्होंने बताया कि सभी योजनाओं के लक्ष्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने को नियमित मॉनिटरिंग एवं फील्ड निरीक्षण किए जा रहे हैं।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा, विधायक रानीखेत प्रमोद नैनवाल, दर्जा प्राप्त मंत्री लीला बिष्ट, प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, परियोजना निदेशक केएन तिवारी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।