फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kamal Death after just two months of marriage in lalkuan

UK: शादी के सिर्फ दो महीने बाद मौत...पत्नी को सरप्राइज देने आया पति, जन्मदिन मनाकर सोया और फिर कभी नहीं उठा

Sat, 11 Jul 2026 01:04 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, लालकुआं
अमर उजाला नेटवर्क, लालकुआं Published by: Heera Updated Sat, 11 Jul 2026 01:04 PM IST
सार

हरिद्वार से युवक पत्नी के जन्मदिन का सरप्राइज देने घर आए थे। ड्यूटी पर लौटने के लिए उठने का समय हुआ, लेकिन वह नींद से नहीं उठे। पत्नी ने जगाने का प्रयास किया तो शरीर में कोई हलचल नहीं थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Kamal Death after just two months of marriage in lalkuan
कमल आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्नी के जन्मदिन पर सरप्राइज देने हरिद्वार से घर आए युवक की शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्राथमिक तौर पर चिकित्सक इसे साइलेंट हार्ट अटैक का मामला मान रहे हैं, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन


हल्दूचौड़ (दीना डी क्लास) निवासी कमल आर्य (30) हरिद्वार स्थित हीरो कंपनी में कार्यरत था। उसकी शादी इसी वर्ष 30 अप्रैल को बिंदुखत्ता निवासी युवती से हुई थी। बृहस्पतिवार को पत्नी का जन्मदिन होने के कारण कमल विशेष रूप से छुट्टी लेकर घर आया था। रात में परिवार के साथ जन्मदिन मनाया और भोजन करने के बाद वह सो गया।परिजनों के अनुसार कमल को शुक्रवार सुबह हरिद्वार ड्यूटी पर लौटना था। इसके लिए उसे लालकुआं से सुबह छह बजे की ट्रेन पकड़नी थी। सुबह अलार्म बजने के बाद भी जब वह नहीं उठा तो पत्नी ने उसे जगाने का प्रयास किया, लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। पत्नी के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


चिकित्सकों का प्राथमिक अनुमान है कि कमल की मौत साइलेंट हार्ट अटैक से हुई हो सकती है। हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कमल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed