फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two people including a B.Com pass youth arrested in theft case in haldwani

Uttarakhand: नशे के लिए बेरहमी की हद...ICU व मकान से चोरी, बीकॉम पास युवक सहित दो गिरफ्तार

Sat, 11 Jul 2026 12:49 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Sat, 11 Jul 2026 12:49 PM IST
सार

पुलिस ने बेस अस्पताल और बेड़ापोखरा में चोरी के मामले में बीकॉम पास युवक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने इंजेक्शन और स्मैक के नशे की लत पूरी करने के लिए वारदातें करना स्वीकार किया।

विज्ञापन
Two people including a B.Com pass youth arrested in theft case in haldwani
arrest

विस्तार

सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल और बेड़ापोखरा में चोरी करने के आरोप में पुलिस ने बीकॉम पास युवक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार दोनों ने इंजेक्शन और स्मैक का नशा करने की बात स्वीकार की है। इसी की पूर्ति के लिए वे चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे।

विज्ञापन

पांच जुलाई की शाम बेस अस्पताल के आईसीयू के डक्टेबल और पीआईसीयू में स्प्लिट एसी के आउटडोर कॉपर वायर चोरी हो गए। इससे अस्पताल में भर्ती मरीज उमस भरी गर्मी में परेशान हो गए। इससे पहले 27 जून को चोरों ने परिवार के साथ बागेश्वर गए बेड़ापोखरा निवासी हेमंत सिंह के घर से लैपटॉप, पंखा, मोबाइल फोन, तीन मूर्तियों सहित अन्य सामान चुराया। दो दिन बाद हेमंत लौटे तो उन्हें घर के ताले टूटे मिले।

विज्ञापन

एसपी सिटी मनोज कत्याल के अनुसार कोतवाल विजय मेहता के नेतृत्व में गठित टीमों ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद शुक्रवार को बेलबाबा मंदिर के पास रितिक बिष्ट निवासी धारानौला अल्मोड़ा और ऋषभ अग्रवाल निवासी किच्छा रोड पुलभट्टा को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी किया सामान बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार बेड़ापोखरा में दोनों ने एक साथ चोरी की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। बेस अस्पताल में रितिक ने अकेले ही वारदात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऊधम सिंह नगर के किच्छा का रहने वाला ऋषभ अग्रवाल (30) बीकॉम की पढ़ाई कर चुका है। नशे के आदी होने के कारण उसकी रितिक से पहचान हो गई।

रितिक ने छोड़ी पढ़ाई, परिवार से भी बेदखल
अल्मोड़ा का रहने वाला रितिक उर्फ गोलू (25) को 10 साल पहले नशे की लत लग गई। उसने 10वीं पास करने के बाद आईटीआई में दाखिला लिया लेकिन बीच में पढ़ाई छोड़ दी। उसकी आदत से परेशान होकर माता-पिता ने उसे बेदखल कर दिया। छह साल पहले सबसे उसके खिलाफ अल्मोड़ा कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट में पहली प्राथमिकी लिखी गई। वर्ष 2022 में चोरी व जान से मारने की धमकी और वर्ष 2024 में लूट जैसी धाराओं में मामले दर्ज हुए। वह जेल की भी हवा खा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed