सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Stars showed their mettle in the first match at the Indira Gandhi International Stadium, Golapar

लीजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया कैप्टन्स का जीत से आगाज, पहले मैच में सितारों ने दिखाया दमखम

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 12 Mar 2026 10:47 AM IST
विज्ञापन
सार

हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में टी20 लीजेंड्स लीग क्रिकेट का आगाज हुआ। उद्घाटन मैच में इंडिया कैप्टन्स ने मुंबई स्पार्टन्स को 23 रनों से हराकर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की। 

Stars showed their mettle in the first match at the Indira Gandhi International Stadium, Golapar
हल्द्वानी गौला पार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित लीजेंडस लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आनंद लेते दर्शक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में टी20 लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) का शुभारंभ बुधवार शाम हुआ। उद्घाटन मैच में इंडिया कैप्टन्स ने मुंबई स्पार्टन्स को 23 रनों से हराकर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की। मैच के दौरान दर्शकों में जमकर उत्साह दिखा।

Trending Videos

इंडिया कैप्टन्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। श्रीलंका के लीजेंड उपुल थरंगा और साउथ अफ्रीका के हाशिमा अमला ओपनिंग जोड़ी के तौर पर मैदान में उतरे। हाशिम अमला नाम के रूप खास नहीं कर सके और एक रन पर चलते बने। उपुल थरंगा भी 22 रन के स्कोर पर चलते बने। शेल्डन जैक्सन ने लिए सीजन चार में पहला पचास जड़ते हुए 51 रन बनाए। टीम के कप्तान सौरभ तिवारी बिना खाता खोले चलते बने। प्रवीण गुप्ता ने नाबाद 27 रन का योगदान दिया। इस तरह टीम ने नौ विकेट पर 150 रन बनाए। मुंबई के लिए अमित वर्मा ने तीन विकेट लिए। सुबोध भाटी और केसी करियप्पा को दो-दो विकेट मिले। 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई स्पार्टन्स 18.5 ओवर में 127 रन ही बना सकी। भरत चिप्ली ने सर्वाधिक 47 रन बनाए। इंडिया कैप्टन्स की ओर से असेला गुणरत्ने ने 20 रन देकर चार विकेट झटके और प्रवीण गुप्ता ने भी तीन विकेट लिए। एलएलसी में बृहस्पतिवार शाम साढ़े सात बजे से रॉयल राइडर्स पंजाब और इंडिया टाइगर्स के बीच दूसरा मैच खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीद से कम पहुंचे दर्शक
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में स्थापना के नौ वर्ष बाद दूधिया रोशनी में बड़े स्तर पर क्रिकेट लीग शुरू हुई। शाम सात बजे से शुरू हुए मैच में दर्शकों की संख्या काफी कम थी। 10 हजार से अधिक की क्षमता वाले इस मैदान में करीब 500 दर्शक ही क्रिकेट का आनंद लेने पहुंचे। मैच की पहली गेंद फेंकने के साथ ही उल्लास भी बढ़ता चला गया। अपने शहर में दिग्गज खिलाड़ियों को देखने के लिए युवा उत्साहित नजर आए। 2.3 ओवर में उपुल थरंगा के बल्ले निकली पहली बाउंड्री के बाद दर्शक हूटिंग के साथ तालियां बजाकर उत्साहवर्धन करते नजर आए।

स्टेडियम के बाहर बिखरे क्रिकेट के रंग
मैच शुरू होने से पहले ही स्टेडियम के बाहर क्रिकेट प्रेमी और दर्शक पहुंचने लगे। स्टेडियम मुख्य गेट के बाहर लगी दुकानों से युवाओं ने अपनी पसंदीदा खिलाड़ियों की जर्सियां खरीदीं। स्टेडियम में धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन के नाम वाली नीली जर्सियों का रंग छाया रहा। क्रिकेट के रंग में रंगे फैंस ने देर रात तक मैच का लुत्फ उठाया। बच्चों ने गाल पर पेंट से तिरंगा बनाया।

मुख्य गेट से करीब 50 मीटर की दूरी पर थी पार्किंग
दर्शकों के वाहनों के लिए 50 मीटर की दूरी पर प्रशासन और आयोजकों ने पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की थी। पार्किंग शुल्क ने खेलप्रेमियों की जेब को ज्यादा ढीला किया। दोपहिया वाहनों के लिए 50 रुपये और चारपहिया वाहनों के लिए 200 रुपये की दर तय की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed