{"_id":"69b291da792a3db6e4048dff","slug":"video-problems-of-education-roads-and-drinking-water-were-raised-in-the-bhimtal-area-panchayat-meeting-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"भीमताल में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित, जनप्रतिनिधियों ने उठाए विकास के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीमताल में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित, जनप्रतिनिधियों ने उठाए विकास के मुद्दे
गायत्री जोशी
Updated Thu, 12 Mar 2026 03:43 PM IST
Link Copied
भीमताल के विकासखंड सभागार में बुधवार को ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत की समस्याओं से अवगत कराया। सूर्यागांव के ग्राम प्रधान पंकज कुमार ने सीडीओ से सूर्यागांव के विद्यालय का उच्चीकरण करने की मांग की। ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने कहा कि सूर्यागांव की शिक्षिका लक्ष्मी काला के बेहतर प्रयासों से बच्चे बेहतर प्रदर्शन कर रहे है। सीडीओ ने शिक्षिका को सम्मानित करने के साथ बेहतर काम करने वाले शिक्षिकों को सम्मानित करने के निर्देश डीईओ माध्यमिक और बाल विकास विभाग को दिए। साथ ही विद्यालय के उच्चीकरण को लेकर कार्रवाई को कहा। प्रधान पंकज उप्रेती ने भी शिक्षकों की तैनाती की मांग की। रोखड़ के ग्राम प्रधान ने गांव के विद्यालय में शिक्षकों की निगरानी के लिए बायोमेट्रिक की व्यवस्था की मांग की। सीडीओ ने डीईओ और बीईओ से विद्यालयों में 15 दिन में निरंतर निरीक्षण करने के साथ डिटेल भेजने को कहा। ग्राम प्रधान ममता दुम्का ने खैरोला मोटर मार्ग पर डामरीकरण, प्रधान लक्ष्मण सिंह गंगोला ने मलुवाताल में सड़क निर्माण, अलचौना की प्रधान ने ताड़ा-आलचौना और चांफी-पांडेछोड़ मार्ग पर डामरीकरण की मांग की। लोनिवि के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने जल्द डामरीकरण की बात कहीं। प्रधान जितेंद्र चनौतिया ने भीमताल में सड़क किनारे बने अवैध बोट स्टेंड हटाने और नावों के लाइसेंस की प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की। बीडीसी सदस्य दुर्गादत्त पलड़िया ने खैरोला-खड़की बाईपास का निर्माण कार्य करने की मांग की। प्रधानों ने जल जीवन मिशन योजना के निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से अवगत कराया। साथ ही पानी नहीं आने की समस्या को हल करने को कहा। सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने गर्मी में पानी की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए पेयजल व्यवस्था बेहतर बनाने को कहा। ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को गंभीरता से हल करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, एसडीएम नवाजिश खलीक, एपीडी चंदा फर्त्याल, प्रधान राधा कुल्याल, जया बोहरा, हरगोविंद रावत, मुकेश पलड़िया, चिराग बोहरा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।