{"_id":"69c2e840511ef303570ed89d","slug":"tb-free-gram-panchayats-honored-nainital-news-c-238-1-ntl1003-124008-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: टीबीमुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: टीबीमुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। विश्व टीबी दिवस पर मंगलवार को बीडी पांडे जिला चिकित्सालय के सभागार में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य जन-जन को टीबी के प्रति जागरूक करना था। यह आयोजन टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक सरिता आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचसी पंत ने किया। आशा वर्कर, एएनएम और टीबी चैंपियन ने लोगों को टीबी के लक्षण, समय पर जांच तथा निशुल्क उपचार के बारे में बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने लोगों को टीबी उन्मूलन की शपथ दिलाई। जनपद में 469 ग्राम पंचायतों में से 203 के टीबीमुक्त होने का दावा प्रस्तुत किया गया। इनमें से 71 ग्राम पंचायतों को कांस्य, 82 को रजत और 50 को स्वर्ण श्रेणी में सम्मानित किया गया। इंपैक्ट इंडिया प्रोजेक्ट के जिला प्रमुख विजय कुमार को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। यहां जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा, जिला कार्यक्रम समन्वयक अजय भट्ट, ललित, समीरन त्रिपाठी, प्रमोद भट्ट, डॉ. लक्ष्मण मेहता, डॉ. अनुरोध गंगोला आदि रहे।
Trending Videos