{"_id":"69be26de3d8347408c0eeec2","slug":"two-tourists-died-after-a-car-fell-into-a-deep-gorge-near-khupi-on-the-jyolikot-bhowali-road-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में सड़क हादसा: खूपी के पास गहरी खाई में गिरी कार, दो पर्यटकों की मौत, दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में सड़क हादसा: खूपी के पास गहरी खाई में गिरी कार, दो पर्यटकों की मौत, दो गंभीर घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Sat, 21 Mar 2026 10:34 AM IST
विज्ञापन
सार
नैनीताल जिले में ज्योलीकोट-भवाली रोड पर खूपी के पास एक कार के गहरी खाई में गिरने से दो पर्यटकों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
कार खाई में गिरी।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
नैनीताल जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ज्योलीकोट-भवाली रोड पर खूपी के पास उन्नाव से जागेश्वर धाम जा रही पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या यूपी78एसजे 4936 में सवार चार युवक उन्नाव से घूमने के लिए जागेश्वर जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे जैसे ही उनकी कार गेठिया क्षेत्र के पास खूपी के समीप पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर तल्लीताल थाना पुलिस टीम एसआई सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद दमकल और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद खाई में गिरे वाहन से चारों सवारों को बाहर निकाला गया।
पुलिस के अनुसार, पीताम्बर नगर उन्नाव निवासी अंकित चौधरी और अभिराज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अतुल दुबे और श्याम गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी भेजा जा रहा है।
Trending Videos