{"_id":"693bfa72abfeb2953706c557","slug":"12-people-will-be-honored-on-the-silver-jubilee-of-the-samalaun-movement-pauri-news-c-51-1-pri1002-112479-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: समलौंण आंदोलन की रजत जयंती पर सम्मानित होंगे 12 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: समलौंण आंदोलन की रजत जयंती पर सम्मानित होंगे 12 लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 12 Dec 2025 04:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
थलीसैंण। विकासखंड के प्रसिद्ध राठ महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। निर्णय लिया गया कि इस वर्ष पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले 12 व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
पर्यावरणीय संस्था समलौंण के अध्यक्ष मनोज रौथाण की अध्यक्षता में महोत्सव की तैयारियों के लिए पदाधिकारियों के साथ चर्चा हुई। समलौंण संस्थापक बीरेंद्र दत्त गोदियाल ने बताया कि जनवरी में समलौंण आंदोलन की रजत जयंती वर्ष मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 2010 में पशुप्रेमी मेनका गांधी ने भी समलौंण के रूप में काफल का पौधरोपण किया था। कहाकि ढाई दशक से समलौंण आंदोलन लाखों पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित कर रहा है। संयोजक मातबर सिंह बर्त्वाल ने बताया कि थलीसैंण, पाबौ व खिूर्स ब्लॉकों की समलौंण सेनाएं व महिला मंगल दलों की ओर से लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस मौके पर मुकेश नौडियाल, नत्थीराम नौडियाल, पं. रामकृष्ण नौटियाल, विक्रम सिंह, गजेंद्र सिंह, दिनेश खंकरियाल, गीताराम पंत आदि मौजूद रहे।
सराहनीय कार्य करने पर ये होंगे सम्मानित
समलौंण आंदोलन के रजत जयंती वर्ष पर बीज बचाओ आंदोलन के प्रणेता विजय जड़धारी, पवन पटवाल, श्याम सिंह गुसाईं, बेंजीलाल शाह, शिक्षाविद अखिलेश जोशी, डाॅ. विजयकांत पुरोहित, डाॅ. जितेंद्र कुमार नेगी, अनुसूया प्रसाद सुंदरियाल को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सुनील कुमार गौड़ को पश्चिमी नयार घाटी उत्कृष्ट सेवा सम्मान जबकि सीमा देवी खंकरियाल, गीता देवी पोखरियाल को समलौंण राठ मातृशक्ति सम्मान दिया जाएगा।
Trending Videos