सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   151 dishes were offered, chants of Har Har Mahadev resounded.

Pauri News: 151 व्यंजनों का भोग लगाया, गूंजे हर-हर महादेव के जय घोष

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 25 Jan 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
151 dishes were offered, chants of Har Har Mahadev resounded.
श्रीनगर कमलेश्वर महादेव मंदिर में घृत कमल अनुष्ठान के लिये भगवान भेलेनाथ को गोग तैयार करती महिल
विज्ञापन
कमलेश्वर महादेव में हुआ घृत कमल अनुष्ठान
Trending Videos

महंत ने दिगंबर अवस्था में की लोट परिक्रमा
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। सिद्धपीठ कमलेश्वर महादेव मंदिर में अचला सप्तमी पर रविवार को घृत कमल अनुष्ठान हुआ। तड़के सुबह पांच बजे से ही भगवान भोलेनाथ को अर्पित किए जाने वाले विशेष व्यंजनों की तैयारी शुरू हो गई थी। इसके बाद भगवान शिव को 151 प्रकार के व्यंजनों का महाभोग अर्पित किया गया। इस दौरान हर-हर महादेव के जय घोष लगे।
मंदिर के महंत 108 आशुतोष पुरी महाराज ने बताया कि इस वर्ष भोग की तैयारियों में महिलाओं की सहभागिता पिछले वर्षों की तुलना में कहीं अधिक रही। कमलेश्वर महादेव मंदिर महिला सेवा दल की ओर से सुबह पांच बजे से भोग तैयार किया गया। इस दौरान दीपिका पुरी, कुसुम गैरोला, प्रीति गोस्वामी, राखी ठाकुर, संगीता गोस्वामी, पूनम उनियाल, मुकुंद पुरी सहित कई महिलाओं ने अहम भूमिका निभाई। देर शाम भगवान भोलेनाथ की सांग-पांग पूजा हुई। दुर्गा प्रसाद बमराड़ा, प्रदीप फोंदड़ी, अमन उनियाल, विमल, शैलेश रावत, स्कंद पुरी, मुकुंद पुरी, जितेंद्र पुरी, प्रिंस गिरी, मोहित, सौम्य धनाई सहित कई लोगों ने शृंगार एवं अनुष्ठान में सहयोग किया। सांग-पांग पूजा तीन चरणों में संपन्न हुई जिसमें कुल 18 आवरण किए गए। इसके बाद शिवलिंग पर घी का लेप लगाया और कंबल से ढका गया। इसके बाद भगवान भोलेनाथ को फूलों की माला अर्पित की गई। इसके बाद पंचमुखी आरती हुई, चंवर झुलाया गया और भगवान को दर्पण दिखाया गया। मान्यता है कि इस विशेष अनुष्ठान में भगवान शिव का दर्पण में दर्शन करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। महंत आशुतोष पुरी महाराज ने दिगंबर अवस्था में मंदिर की लोट परिक्रमा कर जगत कल्याण की कामना की। अनुष्ठान के बाद मंदिर समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed