{"_id":"698f2486fa0ce0052a05728a","slug":"concrete-steps-should-be-taken-to-prevent-human-wildlife-conflict-pauri-news-c-51-1-pri1001-113214-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: मानव–वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: मानव–वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाए
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 13 Feb 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने जनपद में बढ़ते मानव–वन्यजीव संघर्ष पर गहरी चिंता जताई है। शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। दल ने जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए प्रशासन से तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की। ज्ञापन सौंपते हुए यूकेडी महिला प्रकोष्ठ की केंद्रीय अध्यक्ष संतोष भंडारी, केंद्रीय प्रवक्ता क्रांति प्रसाद भट्ट और केंद्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी ने कहा कि लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीण दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं।
दल ने ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर लाइटों की संख्या बढ़ाने, झाड़ियों की नियमित कटाई के लिए वन सरपंचों को अनुदान देने, आधुनिक घास कटाई मशीनें उपलब्ध कराने और ग्रामीणों को निशुल्क सर्च लाइट देने की भी मांग की। इस अवसर पर केंद्रीय महामंत्री देवचंद उत्तराखंडी, जिलाध्यक्ष अर्जुन नेगी, जिला उपाध्यक्ष जेपी नैनवाल, जिला महासचिव पंकज पोखरियाल, पौड़ी ब्लॉक अध्यक्ष गौरव चंदोला, नगराध्यक्ष अजय चंदोला, दीप्ती और नीमा भंडारी मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos