सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Councillor raised questions on the quality of dustbins

Pauri News: पार्षद ने डस्टबिन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 30 Jan 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
Councillor raised questions on the quality of dustbins
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर निगम की शुक्रवार को होने वाली बोर्ड बैठक से पहले, वार्ड नंबर 40 के पार्षद संदीप रावत ने नगर निगम प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में वितरित किए जा रहे डस्टबिन की गुणवत्ता पर आपत्ति जताई। पार्षद संदीप रावत का कहना है कि जब श्रीनगर में नगर पालिका थी, उस समय दिए गए डस्टबिन की गुणवत्ता बेहतर थी, जबकि अब नगर निगम बनने के बाद बांटे जा रहे डस्टबिन कमजोर और घटिया हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि नगर निगम बड़ा निकाय होने के बावजूद गुणवत्ता में गिरावट क्यों आई।आरोप लगाया कि पार्षदों को विश्वास में लिए बिना ही डस्टबिन की खरीद की गई है। इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए उन्होंने बताया कि वह सचिव, निदेशक और जिलाधिकारी को पत्र दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसी के विरोध में वह बोर्ड बैठक में अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखेंगे। उन्होंने साफ किया कि यदि बैठक में कोई समाधान नहीं निकलता है, तो आगे अपने अधिकारों के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed