सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   NHM programs of Dwarikhal will be operated from Chailusain

Pauri News: सीएचसी चैलूसैंण से संचालित होंगे द्वारीखाल के एनएचएम कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 29 Jan 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
NHM programs of Dwarikhal will be operated from Chailusain
विज्ञापन
कोटद्वार। द्वारीखाल विकासखंड में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत संचालित समस्त ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट्स (बीपीएमयू) अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैलूसैंण से संचालित होंगी। सीएमओ पौड़ी के निर्देश पर ब्लॉक चिकित्साधिकारी ने एनएचएम के समस्त स्टाफ को चैलूसैंण से काम शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। अब तक विकासखंड की समस्त योजनाएं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टाइप-टू डाडामंडी से चल रही थी। ब्लॉक चिकित्साधिकारी भी सीएचसी चैलूसैंण में ही बैठेंगे। द्वारीखाल के ब्लॉक चिकित्साधिकारी डाॅ. अरिहंत सैनी ने बताया कि एनएचएम के तहत विकासखंड स्तर पर जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई), जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम (जेएसएसके), राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके), आशा कार्यकर्ता योजना और निशुल्क दवा/जांच सेवाएं संचालित होती हैं। इसमें विकासखंड स्तर पर सीएचओ समेत सभी स्टॉफ अब सीएचसी चैलूसैंण में ही बैठेगा। सीएमओ पौड़ी के निर्देश पर एनएचएम के समस्त स्टाफ को चैलूसैंण सीएचसी में बायोमीट्रिक हाजिरी लगाकर योजनाओं का काम शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं। सीएमओ डाॅ. एसएम शुक्ला ने उक्त आदेश जारी किए जाने की पुष्टि की है। बताया कि चैलूसैंण सीएसची से विकासखंड के सभी गांवों के लोग सुगमता से आवाजाही कर सकेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed