सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The road did not reach Sumadi village

Pauri News: सुमाड़ी गांव तक नहीं पहुंची सड़क

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 01 Mar 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
The road did not reach Sumadi village
विज्ञापन
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटी जखेड़ का राजस्व गांव सुमाड़ी आज भी सड़क सुविधा से वंचित है। स्थिति यह है कि ग्रामीणों को आज भी गंतव्य तक जाने के लिए तीन से चार किलोमीटर तक पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है।
Trending Videos

ग्राम प्रधान संध्या देवी ने बताया कि ग्राम पंचायत को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत यातायात सुविधा से जोड़ा गया था लेकिन सुमाड़ी गांव में अब तक सड़क नहीं पहुंच पाई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में शासन स्तर से सड़क निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति भी मिली थी। इसके बाद भी काम शुरू नहीं हो सका। सड़क निर्माण की फाइल पिछले चार वर्षों से वन विभाग और लोक निर्माण विभाग के बीच अटकी हुई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभागों से जल्द से जल्द वन भूमि संबंधी अड़चन दूर कर निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। वहीं लोनिवि कीर्तिनगर के सहायक अभियंता मनोज कोटला ने बताया कि मार्ग निर्माण से संबंधित पत्रावली नोडल स्तर पर लंबित है और ऑनलाइन अपलोडिंग की प्रक्रिया जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed