सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Villagers raised the demand for appointment of administrator

Pauri News: ग्रामीणों ने प्रशासक नियुक्ति की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 13 Feb 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Villagers raised the demand for appointment of administrator
विज्ञापन
पौड़ी। विकासखंड कल्जीखाल की ग्राम पंचायत डांगी में ग्राम प्रधान के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद लंबे समय से रिक्त होने के कारण गांव में विकास कार्य ठप पड़े हैं। परेशान ग्रामीणों ने अब पंचायत में प्रशासक नियुक्त करने की मांग तेज कर दी है।
Trending Videos

ग्रामीणों का कहना है कि शासन और प्रशासन को कई बार समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में ग्रामीण जगमोहन डांगी ने बताया कि पिछड़ी जाति बाहुल्य ग्राम पंचायत डांगी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान ग्राम प्रधान का पद पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित किया गया था। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर पंचायत में प्रशासक नियुक्त करने की मांग की है, ताकि रुके हुए विकास कार्यों को गति मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed