सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Water filling stations constructed on the Rishikesh-Badrinath Highway

Pauri News: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बनाए वाटर फिलिंग स्टेशन

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 10 Apr 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
Water filling stations constructed on the Rishikesh-Badrinath Highway
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तराखंड जल संस्थान देवप्रयाग चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए पेयजल की सुविधा उपलब्ध करवाने में जुटा है। विभाग की ओर से इस बार पेयजल के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। देवप्रयाग और कीर्तिनगर में वाटर फिलिंग स्टेशन के निर्माण के साथ ही यात्रा मार्ग पर विभाग का एक टैंकर भी तैनात रहेगा।
Trending Videos


विभाग के अधिशासी अभियंता नरेशपाल सिंह ने व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि इस बार चारधाम यात्रा मार्ग पर पेयजल किल्लत नहीं होगी। इसके लिए देवप्रयाग और कीर्तिनगर में फिलिंग स्टेशन बनाए गए हैं ताकि सड़क किनारे लगे वाटर एटीएम आदि में किसी कारण से पेयजल की आपूर्ति न होने पर टैंकरों से पानी भरा जाएगा। पाल ने बताया कि यात्रा के दौरान ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी से कीर्तिनगर और टिहरी मोटर मार्ग पर मलेथा से पौखाल तक 21 टैंक टाइप स्टैंड पोस्ट, चार पिलर टाइप स्टैंड पोस्ट व 65 हैंडपंपों की मरम्मत, सफाई, रंगाई व पुताई आदि का कार्य 90 फीसदी से अधिक हो चुका है। इसके अलावा मार्गों पर लगे आठ वाटर एटीएम की सामान्य मरम्मत का काम भी अंतिम चरण में है। अधिशासी अभियंता पाल ने बताया कि सभी कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि यात्रा शुरू होने से पहले यात्रा मार्ग पर शुद्ध एवं शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed