सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   After a dispute with her husband, the woman swallowed phenol.

Pithoragarh News: पति से विवाद होने पर महिला ने गटका फिनायल

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 17 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
After a dispute with her husband, the woman swallowed phenol.
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के टकाना निवासी एक महिला ने पति के साथ हुए विवाद के बाद फिनायल गटक लिया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक 24 वर्षीय महिला का बीते सोमवार अपने पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज होकर महिला ने घर में रखा फिनायल गटक लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात डॉ. अमन आलम ने बताया कि महिला को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। जानकारी के मुताबिक सात वर्ष पहले महिला का विवाह हुआ था। उसकी चार साल की बेटी है। संवाद
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed