सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Communication and drinking water problems in Vibrant Village Gunji

Pithoragarh News: वाइब्रेंट विलेज गुंजी में संचार और पेयजल की दिक्कत

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 29 Mar 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Communication and drinking water problems in Vibrant Village Gunji
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। गर्मियों का सीजन शुरू होते ही व्यास घाटी स्थित वाइब्रेंट विलेज गुंजी में ग्रामीणों का प्रवास शुरू होने लग गया है। घाटी के गुंजी गांव में ग्रामीण पहुंचने लगे हैं लेकिन उन्हें संचार और पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos

गुंजी गांव की सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल ने बताया कि आदि कैलाश, ओम पर्वत यात्रा सीजन को देखते हुए ग्रामीण धारचूला से गांव को जाने लगे हैं। संचार व्यवस्था के लिए निजी कंपनी और बीएसएनएल के टावर लगे हैं लेकिन दोनों में ही सिग्नल की दिक्कत से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीण निचली घाटी में रहने वाले अपने परिजन और रिश्तेदारों से भी ढंग से बात नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइन को भी अभी तक ठीक नहीं किया गया है। आईटीबीपी के टैंकर से ग्रामीणों को पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही यात्रा शुरू हो जाएगी। ऐसे में यात्रियों को संचार और पेयजल दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि पानी की सुचारु आपूर्ति के लिए कई बार प्रशासन और बीआरओ अधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने प्रशासन और संचार कंपनियों से शीघ्र व्यवस्था में सुधार किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed