{"_id":"6993590b7638648fa9098fe0","slug":"demand-for-making-a-new-irrigation-scheme-in-muwani-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-138317-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मुवानी में नई सिंचाई योजना बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मुवानी में नई सिंचाई योजना बनाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुवानी (पिथौरागढ़)। रामगंगा नदी से बनाई गई लिफ्ट सिंचाई योजना से मुवानी के सभी क्षेत्रों पानी नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में क्षेत्र के किसानों ने सिंचाई के लिए नई योजना बनाने की मांग की है।
पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सोबन सिंह कार्की, खड़क राम, रविंद्र सिंह, राम सिंह आदि ने कहा कि वर्ष 2008 में बनी योजना से रमतड़, दिगरा और रोपाड़ तक खेतों में पानी पहुंचता है। मुवानी के लिए गोबराड़ी से सात किमी नहर से सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था की गई है। गर्मी के दिनों में मूल स्रोत में पानी कम होने से खेतों की सिंचाई करना किसानों के लिए चुनौती बन जाता है। ऐसे में सभी क्षेत्रों में सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने के लिए नई योजना बनाई जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि घाटी क्षेत्र के गांवों में फसलों का अच्छा उत्पादन होता है। क्षेत्र के खोलाखेत, मल्ला कोट, टूनीगैर, गोलानी,बोराईजर, सैना, जीआईसी मार्ग तक पानी नहीं पहुंचने से खेतों की सिंचाई नहीं हो रही है जिससे किसान निराश हैं। इससे फसल और सब्जियों का उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है। सभी लघु सिंचाई विभाग से नई योजना बनाकर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। संवाद
Trending Videos