सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mentally handicapped screening camp in Pithoragarh on 18th

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में मानसिक दिव्यांग जांच शिविर 18 को

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 16 Feb 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Mentally handicapped screening camp in Pithoragarh on 18th
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मानसिक रोगियों को दिव्यांग प्रमाणपत्र हासिल करने के लिए अब बाहर के अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने होंगे। एम्स के मनोरोग विशेषज्ञ पिथौरागढ़ पहुंचकर मानसिक रोगियों की जांच कर उन्हें स्थानीय स्तर पर दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी करेंगे।
Trending Videos

दरअसल, सीमांत जिले में मानसिक रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। ऐसे में मानसिक रोगियों को इलाज और दिव्यांग प्रमाणपत्र हासिल करने के लिए जिले के बाहर अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। अब इस समस्या का स्थानीय स्तर पर समाधान होगा। स्वास्थ्य विभाग स्थानीय स्तर पर मानसिक रोगियों की जांच, इलाज करने के साथ दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी करने के लिए 18 फरवरी को नर्सिंग कॉलेज में शिविर लगाएगा। सीएमओ डॉ. एसएस नबियाल ने बताया कि एम्स के डॉक्टर शिविर में पहुंचकर मानसिक रोगियों की जांच कर इन्हें दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
साथ लाना होगा आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दिव्यांग प्रमाणपत्र हासिल करने के लिए मानसिक रोगियों को आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और पूर्व में कराए गए चिकित्सकीय परीक्षणों की रिपोर्ट साथ लानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed