{"_id":"6a53d9b10dc239ebe90fb4c3","slug":"demand-made-to-the-chief-minister-for-the-construction-of-roads-and-bridges-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-144193-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मुख्यमंत्री से की सड़क और पुल निर्माण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मुख्यमंत्री से की सड़क और पुल निर्माण की मांग
Sun, 12 Jul 2026 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पूर्व जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता जगत सिंह खाती ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान का अनुरोध किया।
खाती ने गंगोलीहाट विकास खंड में राम गंगा के चंडिका घाट पर पुल निर्माण की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि पुल का टेंडर न लगने से 1.77 किलोमीटर सड़क काटी नहीं जा सकी है। तुलानी से पुल तक चार किलोमीटर सड़क वन अधिनियम में फंसी है।उन्होंने पुल और सड़क का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की।
खाती ने अगरून बैंड से आंवलाघाट तक सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि छह साल पहले सड़क कटने के बावजूद काम नहीं हुआ। सड़क खराब होने से बोयल में दो लोगों की दुर्घटना में मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया है।