फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Leopard, helpless before God, fled

Pithoragarh News: भगवान के आगे बेबस तेंदुआ, भागा

Sat, 08 Aug 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 08 Aug 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Leopard, helpless before God, fled
फोटो-08 पीटीएच 01 पी-पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में तेंदुए के हमले में घायल का इलाज करते स्वास्थ्य
पिथौरागढ़। चंडाक क्षेत्र के डूंगरा में 62 वर्षीय बुजुर्ग ने अदम्य साहस और सूझबूझ से तेंदुए के हमले का डटकर मुकाबला किया और अपनी जान बचाई। बुजुर्ग ने बड़ियाठ से तेंदुए पर वार कर दिए। बुजुर्ग के हौसले के आगे बेबस तेंदुआ भाग खड़ा हुआ। तेंदुए के हमले में बुजुर्ग घायल हो गए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 10 बजे डूंगरा निवासी भगवान सिंह बोहरा (पुत्र धन सिंह) घर के पास ही जंगल में बकरी चराने गए थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे एक आक्रामक तेंदुए ने उन पर अचानक हमला बोल दिया और उनके बाएं हाथ को अपने जबड़े में दबोच लिया। संकट की इस घड़ी में भी भगवान सिंह ने अपना हौसला नहीं खोया। उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए अपने दाएं हाथ में थामी बड़ियाठ से तेंदुए पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। लगभग दो मिनट तक चले इस संघर्ष के बाद आखिरकार तेंदुए को पीछे हटना पड़ा और वह जंगल में भाग गया।
विज्ञापन

बुजुर्ग के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। पीएमएस डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि तेंदुए के हमले से बुजुर्ग के दोनों हाथों में गहरे घाव हुए हैं, जिनका इलाज जारी है और फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं सूचना पर रेंजर दिनेश जोशी ने अस्पताल पहुंचकर घायल का हाल जाना और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। तेंदुए के हमले की इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। वहीं वन विभाग की टीम तेंदुए की सक्रियता का पता लगाने के लिए डूंगरा रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह महीने पहले भी डूंगरा में युवती पर तेंदुए ने किया था हमला
बिण विकास खंड के डूंगरा गांव में छह महीने पहले भी तेंदुए ने युवती पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। बीते मार्च महीने में डूंगरा गांव के कूचगाड़ तोक निवासी संगीता (19) पुत्री कृष्ण सिंह वल्दिया तड़के चार बजे बिस्तर से उठकर आंगन में आई। इसी दौरान घात लगाए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। संगीता के चिल्लाने पर परिजन घर से बाहर निकले। उनके शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया और संयोग से संगीता की जान बच गई। घायल संगीता का जिला अस्पताल में इलाज किया गया। फिर से तेंदुए की हमले की घटना ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।
जिले में नगर से लेकर गांवों तक तेंदुए की दहशत
जिले में नगर से लेकर गांवों तक तेंदुए की दहशत है। नगर की गलियों-मोहल्लों में आए दिन तेंदुआ चहलकदमी करते हुए नजर आ रहा है। बीते दिनों कुमौड़ में एक तेंदुआ पिंजरे में कैद भी हुआ है। इसके बाद भी क्षेत्र में तीन अन्य तेंदुए नजर आ रहे हैं। वहीं बिण, जाखनी, पांडेगांव में भी तेंदुए की सक्रियता बनी हुई है। जिले के कनालीछीना, सतगढ़ आदि क्षेत्र में भी आए दिन आबादी के नजदीक तेंदुए नजर आने से लोग सहमे हैं। वन विभाग भी मान रहा है कि जिले में तेंदुए की आबादी बढ़ी है।


...........
डूंगरा में बुजुर्ग पर तेंदुए की हमले की घटना की जानकारी मिली है। अस्पताल जाकर बुजुर्ग का हाल जाना। उन्हें जल्द मुआवजा दिया जाएगा। गांव में गश्त की जाएगी। लोगों को भी सतर्कता बरतनी होगी। -दिनेश जोशी, रेंजर, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed